मैनपुरी में निकला मगरमच्छ तो देखिए गांव वालों ने उसके साथ क्या किया?
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में नहर से एक मगरमच्छ के निकल आने से दहशत फैल गई। शरारती तत्वों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर गांव में घसीटा। वन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के ही कुछ लोगों की पहल पर मगरमच्छ को फिर से नहर में छोड़ा गया।

मैनपुरी में किशनी क्षेत्र के रामनगर के पास अर्धरा में सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब रामनगर निवासी रणवीर के 16 वर्षीय पुत्र राम ने वहां एक मगरमच्छ को देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

इस बीच पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गयी लेकिन घन्टों इंतजार के बाद भी कोई नही पहुंचा। ग्रामीणों के बीच मौजूद कुछ अराजक तत्व मगरमच्छ को घसीटकर उसकी नुमाइश करते रहे। वहीं मौजूद कुछ जागरूक लोगों ने उसे फिर नहर में छुड़वा दिया जिससे मगरमच्छ किसी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। गौर करने वाली बात रही कि तमाम सूचनाएं देने के बावजूद कोई वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल मगरमच्छ फिर से नहर में पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications