मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को दबोचा, देखिए एनकाउंटर का वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश में लगातार जारी एनकाउंटर में पुलिस को एक और कामयाबी हासिल हुई है। मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश हसमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसका साथी बदमाश रिजवान भागने में सफल रहा।

A criminal was injured in an encounter with police in Meerut

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर करके भागने लगे तो पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की शिनाख्त हसमुद्दीन के रुप में हुई है, जो समर गार्डन कॉलोनी का रहने वाला है। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि हसमुद्दीन का एक साथी रिजवान अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

A criminal was injured in an encounter with police in Meerut

सीओ ने बताया कि हसमुद्दीन पर थाना लिसाड़ी गेट में लगभग 18 मुकदमे है। जिसमे थाना इंचौली से गैंगस्टर लूट व चोरी मवाना से लूट व चोरी खरखौदा से गैंगस्टर एवं लूट मुंडाली से लूट एवं हत्या का प्रयास आदि शामिल है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+