UP: दरोगा ने BJP विधायक संगीत सोम के छूए पैर, वीडियो वायरल

मेरठ। नेता और विधायकों से खाकी की सेटिंग की कहानी तो बहुत सुनी होगी, लेकिन मेरठ की एक वीडियो ने इस पर मुहर लगा दी है। दशहरा के कार्यक्रम में भरे मंच पर सरधना एसओ ने भाजपा विधायक के पैर छूए। कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो गया है और विधायक के इशारे पर थानेदारी मिलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने भी मामले में संज्ञान लिया है और रिपोर्ट मांगी है।

UP: दरोगा ने BJP विधायक संगीत सोम के छूए पैर, वीडियो वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक सरधना में रामलीला के दौरान 29 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम भी वहां मौजूद थे। मंच पर सम्मान देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीत सोम को बुलाया गया। विधायक संगीत सोम ने मंच पर सरधना एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। मंच पर ही एसओ ने विधायक के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विधायक ने भी एसओ की पीठ थपथपा दी।

इस पूरे घटनाक्रम को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। कुछ लोगों ने तो ये भी बताया कि सुरक्षा के इंतजाम में लगे एसओ ने कार से उतरते समय भी विधायक के पैर छुए थे। विधायक के पैर छूने को लेकर एसओ कटघरे में आ गए हैं। चर्चा तो यहां तक हो रही है कि उन्हें थानेदारी भी इसी तरह से मिली है। वहीं, एसओ द्वारा विधायक के पैर छूने की वीडियो वायरल होने के बाद तो विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने गोपनीय रूप से जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में एडीजी मेरठ, प्रशांत कुमार ने कहा, 'वीडियो संज्ञान में आया है। ऐसा करना गलत है। पूरे मामले को दिखवाया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।' साथ ही आईजी मेरठ, रामकुमार ने कहा, 'एसओ सरधना ने जो किया, वो उनका निजी आचरण है। खुद ही इसके लिए जिम्मेदार भी हैं। इस तरह का काम बिलकुल गलत है उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+