यूपी:तेज रफ्तार कंटेनर पलटने से मासूम की दर्दनाक मौत, VIDEO

आनन-फानन में वहां के लोगों ने पुलिस को फोन किया तब तक उसमें एक लड़के की मौत हो चुकी थी।

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला कोतवाली के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर तिलोई गांव के पास में एक तेज रफ्तार दूध से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे वहां पर मौजूद कुछ लोग टैंकर के नीचे दब गए। आनन-फानन में वहां के लोगों ने पुलिस को फोन किया तब तक उसमें एक लड़के की मौत हो चुकी थी।

हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल

हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलवाया और दबे लोगों को बाहर निकलवाया गया। हलांकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बड़ी मशक्कत के बाद दबे लोगों को पुलिस की मदद से बाहर निकलवाया गया।

क्रेन की मदद से निकाल गए लोग

क्रेन की मदद से निकाल गए लोग

लखनऊ से दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब संडीला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलोई गांव के पास दूध से भरा कंटेनर पलट गया। कंटेनर की चपेट में आकर करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग कंटेनर के नीचे दब गए जिसमें मौके पर एक लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य चला और पुलिस द्वारा क्रेन का बंदोबस्त किया गया।

गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर

गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर

कंटेनर के नीचे से दबे लोगों को उपचार के लिए हरदोई जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें दो की हालत बहुत गंभीर होने की वजह से लखनऊ भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+