बहराइच: एक के बाद बच्ची को लगा दिए चार टीके, मौत के बाद सरकारी नर्स फरार
बहराइच। मिशन इंद्रधनुष के तहत लगने वाले जीवनरक्षक टीकों ने बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक में मौत बांट दिया। यहां टीका लगने से एक 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि दर्जनों बच्चों की हालत गंभीर है। मामला शिवपुर ब्लाक के धोबियाहार गांव का है। घटना में इलाकाई एएनएम की लापरवाही सामने आ रही है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर एसडीएम नानपारा और थाना पुलिस पहुंच गई। गांव में गंभीर बच्चों को एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी शिवपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की लीपापोती शुरू हो गई है। सीएमओ इसको सामान्य मौत बता रहे हैं।

शिवपुर ब्लॉक के रामपुर धोबियाहार गाँव निवासी मुहम्मद अहमद की 3 महीने की बच्ची रुखसाना की टीका लगने से मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक एएनएम कोमल अपना टारगेट पूरा करने के लिए कई बच्चों को टीका लगाया था। बताया जा रहा है कि एएनएम एक के बाद एक चार टीके बच्ची को लगा दिए। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से पहले ही दर्जनों बच्चों की हालत ख़राब हो गई थी लेकिन जैसे ही बच्ची की मौत हुई तो पुरे गांव में हड़कंप मच गया जिसके बाद ग्राम प्रधान ने एम्बुलेंस बुलाकर बीमार बच्चों को शिवपुर सीएचसी में भर्ती करवा दिया गया।
मामला बिगड़ता देख आरोपी एएनएम मौके से फरार हो गई। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नानपारा सहित इलाकाई पुलिस ने गाँव में पहुच कर हालत को नियंत्रित कर लिया.सुचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुच गई है। टीकाकरण से हुई मौत के मामले में अब स्वास्थ्य विभाव की लीपापोती शुरू हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए सीएमओ अरुण कुमार पाण्डेय ने बच्ची की मौत को सामान्य मौत करार दिया साथ ही उन्होंने कहा की टीका लगने के बाद बुखार जैसी समस्या आती है लिहाजा हालात सामान्य है । सीएमओ ने इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही से साफ इनकार किया है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि जिस गांव में बच्ची की मौत हुई हैं। वहाँ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर दोषियों को बख्शा नही जाएगा। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications