दारोगा भर्ती में लम्बाई बढ़ाने के लिए बालों में मेहंदी लगाकर पहुंचा कैंडीडेट, ऐसे पकड़ा गया

मेरठ। मेरठ में चल रही दारोगा भर्ती के फिजिकल टेस्ट में एक नौजवान सर के बालों पर गीली मेहंदी लगाकर पहुंचा। अभ्यार्थी की लम्बाई थोड़ी कम थी, लंबाई को कुछ सेमी बढ़ाने के लिए उसने अपने बालों में मेहंदी लगाकर और गीली मेहंदी बीच में रखकर उन्हें खड़े कर लिए। लेकिन जांच के लिए आए अफसरों ने उसे पकड़ लिया।

a candidate cheated in physical test for inspector recruitment

दारोगा बनने के लिए सिर पर लगाई मेहंदी

मामला यूपी के मेरठ का है जहां पुलिस लाइन में चल रहे दारोगा भर्ती के फिजिकल नापतौल में जब बुलंदशहर का अंकित अपनी लंबाई नपवाने के लिए मेज़र मशीन पर खड़ा हुआ तो सिर के ऊपर रखी प्लेट एका-एक लाल हो गई। अफसरों की जांच में उसकी लंबाई पूरी थी, लेकिन तभी एक अफसर की नज़र मेज़र मशीन पर पड़ी, तो उन्होंने अंकित को रोक लिया। उसके बाल चेक किये गए तो ऊपर के बाल सूखे थे और सिर के बीचो-बीच गीली मेहंदी रखी हुई थी। यह देख अफसर चौंक गए। अफसरों ने अंकित को तत्काल हिरासत में ले लिया। उसके बाल धुलवाने के बाद जब दुबारा जांच हुई तो उसकी लंबाई मानक से कम निकली।

a candidate cheated in physical test for inspector recruitment

फर्जीवाड़े में सॉल्वर गैंग के होने का भी शक

अंकित ने तो अफसरों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की लेकिन दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा की पारदर्शिता फिजिकल टेस्ट में सवालों के घेरे में है। बीते दो दिनों में मेरठ में ऐसे कई अभ्यार्थी सामने आये हैं, जिनके फोटो का मिलान तो हो रहा है लेकिन बायोमेट्रिक मशीन पर उनका अँगूठा फेल हो जा रहा है। यानी जिस बायोमेट्रिक पहचान से अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, वह अँगूठा अब फिजीकल टेस्ट में उनके अँगूठे की पहचान का सत्यापन नहीं कर रहा है।

मामला गंभीर होने के चलते अफसर मीडिया के सामने चुप हैं और पूरी ज़िम्मेदारी पुलिस भर्ती बोर्ड के कंधों पर डाल दी है। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में तमाम बंदिशों के बावजूद बड़ी तादाद में सॉल्वर गैंग पकड़े गए। ज़ाहिर है कि दारोगा भर्ती परीक्षा में इन गैंगों की संलिप्तता रही है। इस बात से इंकार करना नामुमकिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+