VIDEO: यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा, थाने में टॉर्चर के बाद व्यापारी की हालत बिगड़ी

हरदोई। हरदोई में पुलिस पर वादी को ही थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद व्यापारी की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की व्यापारी के साथ बदसलूकी की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पूरे मामले में पुलिस की करतूत सामने आने के बाद उच्च अधिकारी पूरे मामले में जांच की बात कहकर मामले को दबाने में जुटे हैं।

कोतवाली के सामने दुकान

कोतवाली के सामने दुकान

हरदोई के जिला चिकित्सालय में भर्ती शख्स देहात इलाके में कोतवाली के ठीक सामने बोरिंग का काम करता है। इसका नाम कृष्ण सिंह है जो कि मूलतः हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। न्यू किसान ट्रेडर्स के मालिक कृष्ण सिंह की यह हालत देहात कोतवाली पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर का नतीजा है।

पुलिस खींचकर ले गई कोतवाली

पुलिस खींचकर ले गई कोतवाली

दरअसल कृष्ण सिंह का अपनी दुकान से कुछ दूर दुकान करने वाले संदीप और मनजीत से पैसे का कुछ लेनदेन था। उसी को लेकर संदीप और मंजीत ने उनकी दुकान पर आकर मारपीट की जिसके बाद कृष्ण सिंह ने हंड्रेड डायल पर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलि दोनों आरोपियों को थाने ले गई। व्यापारी कृष्ण सिंह का आरोप है कि रात लगभग नौ बजे उनकी दुकान के सामने देहात कोतवाली के पुलिसकर्मी उनके प्रतिष्ठान में जबरदस्ती घुस आये और उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें खींचकर कोतवाली देहात थाने में ले गए। पुलिस की व्यापारी के साथ बदसलूकी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कृष्ण सिंह का आरोप है कोतवाली पुलिस के थानेदार ने उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे मांगे हैं और जब उन्होंने मना कर दिया तो थानेदार ने उनकी फट्टे से जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत उनको जेल भेज दिया। कृष्ण सिंह का आरोप है पुलिस हिरासत में उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई की गई जिसके निशान उनके शरीर पर मौजूद हैं। पुलिस की पिटाई से व्यापारी की हालत बिगड़ने के बाद उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शिकायतकर्ता की थाने में थर्ड डिग्री टार्चर का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले पर जांच के नाम पर लीपापोती करने की कार्रवाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+