मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरी बस, 12 यात्री घायल

मथुरा। यमुनापार थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई और अंडरपास के नीच गिर गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां पर दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

A bus collides with divider on yamuna expressway in mathura

हादसा बुधवार की सुबह यमुनापार थाना क्षेत्र के माइल संख्या 105 यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जहां एक प्राइवेट बस लखनऊ से दिल्ली जाते समय डिवाइड से टकराकर सर्विस रोड पर पलट गई। हादसा बस चालक को नीद आने के कारण हुआ। हादसे के समय बस में 42 लोग सवार थे। बस पलटने से 12 सवारी घायल हो गई।

घायलों की चीख पुकार सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि बस चालक को नींद आ गई थी, जिससे बस अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सर्विस रोड पर पलट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+