दुल्हन इंतजार करती रही, दूल्हे की तरफ से आए एक फोन से पसरा सन्नाटा

हरदोई। हरदोई में एक युवती के अरमान दहेजलोभियों की भेंट चढ़ गए। रातभर इंतजार होता रहा लेकिन बारात नहीं आई। बेटी की शादी पक्की करने के बाद तिलक समारोह आदि हो गया। रिश्तेदार पहुंच गए। ढोलक की थापों पर शादी के मंगल गीत गाए जाने लगे। टेंट तना रहा। खाना तैयार रहा। सहेलियां इंतजार करती रहीं लेकिन लड़के वालों की वजह से सब खुशियां आंसुओं में बदल गई। लड़के वाले बारात ही लेकर नहीं आए। दहेज की मांग पूरी न होने पर न दूल्हा आया और न ही बारात आई। लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी है।

A bride waited but groom and barati did not come in Hardoi

मामला हरदोई के लोनार कोतवाली इलाके का है। यहां के दुलारपुर निवासी सियाराम ने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह इसी लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामप्रकाश के साथ तय किया गया था और 2 मई को तिलक भी किया जिसमें एक बाइक व 50 हजार की नगदी के साथ अन्य सामान भी दिया। बारात 11 मई को आनी थी।

A bride waited but groom and barati did not come in Hardoi

गांव में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। गांव में टेंट भी लग गए थे। हलवाइयों ने खाना बना लिया था। देर रात तक लड़की वाले बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं आयी। ऐसे में दुल्हन के पिता ने लड़के वालों को फोन करना शुरू किया। पहले तो लड़के के पिता ने फोन उठाया नहीं बाद में कहा कि एक लाख की नगदी के साथ अंगूठी व अन्य सामान नही मिल रहा, इसलिए बारात नही आएगी।

A bride waited but groom and barati did not come in Hardoi

जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी जिसे तुरंत पूरा न होते देख वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता ठुकरा दिया और बारात लेकर नहीं आए। घर में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल कन्या पक्ष की तरफ से मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है और एएसपी निधि सोनकार से मिलकर लड़की ने दुखड़ा सुनाया। एएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+