यूपी: युवती ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

सुल्तानपुर। उत्तर के सुल्तानपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए मना कर दिया। युवती के मना करने पर प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के चीखने पर प्रेमी वहां से फरार हो गया। युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

A boyfriend attacked his girlfriend with a knife in Sultanpur

जानकारी के अनुसार, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सराय जासर गांव के एक युवक का प्रेम प्रसंग उसी गांव की एक युवती से चल रहा था। कुछ समय पहले युवक ने अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया था। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों अपने घर फिर से वापस आ गए थे। युवती अपने घर पर ही रह रही थी, इसी बीच घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका के घर वालों को अपनी शादी के लिए मनाने की कोशिश करने लगा। लेकिन युवती के घरवालों ने दोनों की शादी से मना कर दिया।

इस बात से नाराज होकर युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। युवती लहूलुहान हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। बता दें कि डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में युवती को दोस्तपुर सीएचसी से हायर सेंटर रैफर कर दिया। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर सराय जासर गांव के बब्लू पुत्र पंचराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+