यूपी: चुनावी रंजिश में बीडीसी मेंबर को प्रधानपति ने बर्बरता से मार डाला

चुनावी रंजिश के तहत आरोपी प्रधानपति ने बीडीसी मेंबर पर घात लगाकर हमला किया और मार डाला।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में चुनावी रंजिश के चलते एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को पहले तो तीन गोलियां मारी गई। उसके बावजूद जब उसकी सांसें चलती रही तो बेरहम दबंगो ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक बीडीसी सदस्य है जबकि उसकी हत्या करने का आरोप प्रधानपति पर है। घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आरोपी प्रधानपति समेत कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी: चुनावी रंजिश में बीडीसी मेंबर को प्रधानपति ने मार डाला

घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के चमरूआ गांव का है जहां चमरूआ गांव के प्रधानपति सोमेंदर सिंह और क्षेत्र के चालीस वर्षिय बीडीसी सदस्य अमर सिंह का पुरानी चुनावी रंजिश चल रही थी। मृतक अमर सिंह के बड़े भाई ने तहरीर मे बताया कि उसकी प्रधानपति से पुरानी चुनावी रंजिश चल रहा थी। प्रधानी चुनाव मे उसने मौजूदा प्रधान की खिलाफत की थी इसलिए उसकी चुनावी रंजिश चल रहा थी। उसका छोटा भाई अमर सिंह खुदागंज मार्केट से सब्जी लेकर लौट रहा था। तभी प्रधानपति सोमेंदर अपने 10, 11 साथियों के साथ घात लगाए बेठे थे। जब अमर सिंह गांव से कुछ दूर सुनसान एरिया में आया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके भाई को तीन गोलियां मारी। उसके बाद उसकी सांसे चलती रही तो लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसओ जसवीर सिंह का कहना है चुनावी रंजिश के चलते अमर सिंह की हत्या की गई है। आरोपी प्रधानपति फरार है। अमर सिंह के गोली मारकर हत्या की गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+