चचेरे भाई ने तीन दोस्तों को बुलाया, कोठरी में ले जाकर किया गैंगरेप

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक नौ साल की मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम बच्ची का आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर थाना इगलास में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

दरअसल अलीगढ़ के थाना इलाके के में आने वाले एक गांव में उस वक्त रिश्ते तार-तार हो गए जब एक नौ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चचेरे भाई पर रेप करने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं इस चचेरे भाई ने अपने साथियों को भी इसमें शामिल किया और बच्ची के साथ गैंग रेप किया। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी उसको तीन लड़के जबरन खींचकर ले गए और पास में ही बनी एक कोठरी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी इज्जत तार-तार कर डाली।

चचेरे भाई ने तीन दोस्तों को बुलाया, कोठरी में ले जाकर किया गैंगरेप

घटना के वक्त मासूम चीखती चिल्लाती रही लेकिन तीनों लड़कों ने अपने मंसूबों को पूरा कर डाला। जब इसका विरोध करते हुए मासूम बच्ची ने अपने घर जाकर इसकी शिकायत की बात कही तो उसको उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बच्ची के परिजनों के मुताबिक बच्ची घर आई और उसने अपने कपड़ों को धोया तो उससे पूछा गया की यह सब कैसे हुआ तो मासूम बच्ची ने परिजनों को पूरी सच्चाई बयां कर डाली जिसकी शिकायत थाना इगलास में कर दी गई है।

घटना के सम्बन्ध में जब एसपी देहात से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि एक नौ वर्ष की बच्ची के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है जिसमें मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी भाई समेत उसके तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+