बरेली: मस्जिद की मीनार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 9 की मौत
बरेली। यूपी के बरेली में रविवार की शाम को आए आंधी और तूफान में 9 लोगों की मौत हो गई। आंधी की वजह से शीशगढ़ इलाके में एक निर्माणाधीन मस्जिद की मीनार टूटकर पड़ोस के घर पर गिर गई। इस हादसे में मलबे में दब कर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोगों की मौत सदर तहसील में हुई है। जबकि कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, जिलाधिकारी ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

बरेली के शीशगढ़ के बंजरिया गांव में तूफान की वजह से निर्माणाधीन मस्जिद के मीनार की दीवार गिर गई, जिससे घर में बैठकर टीवी देख रहे नौ लोग दब गए। इस हादसे में दो बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में 18 साल के रफी अहमद, 30 वर्षीय मोबिन, 40 वर्षीय परवीन, तीन वर्ष की राइमा, चार साल की अलीजा शामिल है। एसएसपी ने बताया कि सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
शीशगढ़ में पांच और सदर तहसील में चार लोगों की मौत
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आंधी तूफान में नौ लोगों की मौत हुई है। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। बहेड़ी तहसील के शीशगढ़ में पांच और सदर तहसील में चार लोगों की मौत की जिलाधिकारी ने पुष्टि की है।
मरने वालों की सूची
1. आयशा, 22 साल सैदपुर चुन्नीलाल
2. सोनू 22 साल बेनीपुर
3. डेविस पी लाल 50 साल
4. लक्ष्मण सिंह रफी अहमद 18 साल
6. मोबिन 30 साल
7. परवीन 40 साल
8. राइमा 3 साल
9. अलीजा 4 साल












Click it and Unblock the Notifications