यूपी के लिए 'काला' साबित हुआ शनिवार, सड़क हादसों में 9 की दर्दनाक मौत

अलीगढ़/मुजफ्फरनगर/उन्नाव। उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह अलग-अलग जगह हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसे में टक्कर के बाद लोग वाहनों में फंसे रहे। पुलिस ने गांव वालों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

9 dead in separate road accidents in uttar pradesh

अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर हुई हादसा

अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर टप्पल क्षेत्र के गौरोला के पास ट्रक और बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी।

मुजफ्फरनगर में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

मुजफ्फरनगर में शनिवार को तितावी थाना क्षेत्र में शामली रोड पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची तितावी थाने के पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखनऊ-आगरा एकसप्रेस-वे पर हुआ हादसा

वहीं तीसरा हादसा उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। शनिवार की सुबह आलू बीज लेकर कन्नौज से फैजाबाद जा रहा ट्रक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गया, जिसमें ट्रक चालक व क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने इसके बाद वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में ट्रक चालक फकरे आलम (50) कल देर रात क्लीनर रियाज आलम (35) की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+