सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 8 की मौत, कई घायल
सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, बस के पलटने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीतापुर। यात्रियों से भरी बस सीतापुर के पास तालगांव में अमेठा गांव के पास नहर में गिर गई, इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा बस के काफी रफ्तार में होने की वजह से हुआ है।

बस में कई बिजली विभाग के कर्मचारी भी सवार थे, जिसमें से एक पावर कार्पोरेशन का जेई भी है, जिसे गंभीर रूप से चोट आई है। यह प्राइवेट बस लहरपुर से बिसवां के बीच चलती है। घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications