'एक दिन में 75000 लोग कर सकते है अयोध्या में राम लला के दर्शन'

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले साल दिसंबर माह तक मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण के निर्माण कार्य को अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं अगले तीन महीने में पहले चरण का कार्य पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर कुल 160 पिलर हैं और हर पिलर पर 25 अलग-अलग प्रकार की चित्रकारी की गई है।

ram mandir

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अगर मंदिर 12 घंटे के लिए खुलता है तो 70-75 हजार लोग एक साथ आसानी से मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर निर्माण के लिए पैसा लोगों से आ रहा है, इसमे सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है। अभी तक दान के जरिए 3500 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हर रोज मंदिर में आसानी से 75000 लोग दर्शन कर सकते हैं, उन्हें सिर्फ एक मिनट दर्शन करने में लगेगा। भक्तों को मंदिर के भीतर मूर्ति के सामने तकरीबन एक मिनट तक खड़े होने का मौका मिलेगा। अगर 1.25 लाख लोग यहां आते हैं, जिसकी हम शुरुआती दिनों में अपेक्षा कर रहे हैं, ऐसे में दर्शन करने का समय 20 सेकेंड हो सकता है।

मंदिर के डिजाइन को लेकर मिश्रा ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर हकीकत होगा, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर मंदिर निर्माण का कार्य अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

भगवान राम का यह मंदिर प्राचीन मंदिरों की तरह होगा, यह हजारों साल तक स्थित रहेगा। पहली चुनौती यह है कि इस मंदिर को लेकर कोई लिखित इंजीनियरिंग नहीं है, ना तो इसकी डिजाइन और ना ही इसके निर्माण को लेकर कोई लिखित इंजीनियरिंग है। मंदिर के निर्माण के लिए 5 आईआईटियन को सुझाव के लिए शामिल किया गया है।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोग यह जानना चाहते हैं कि मंदिर निर्माण कब पूरा होगा, उनका सपना पूरा हो गया है। मंदिर अब हकीकत है। मंदिर दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण दिसंबर 2023 में और दूसरा चरण दिसंबर 2024 में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में ग्राउंड फ्लोर को तैयार किया जाएगा जोकि 2.6 एकड़ में फैला है। यहां पांच मंडप हैं, मुख्य मंदिर में मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर 160 पिलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+