ट्यूबवेल पर सोते 70 साल के वृद्ध को चाकू घोंपकर मारा, लहूलुहान लाश खाट पर मिली

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वृद्ध अपने खेत पर अकेला सो रहा था। पता चलने पर गांव में सनसनी फैल गई। भीड़ खेत की ओर दौड़ पड़ी। लोगों ने देखा कि, वृद्ध लहूलुहान हालत में खाट पर पड़ा था।

70-years old man murder by knife on tube well in greater noida

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर आ पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाददाता ने बताया कि, दनकौर थाना क्षेत्र के इशोपुर गांव के जंगलों में राजेंद्र शर्मा अपने खेतों पर बनी ट्यूबवेल पर ही रोजाना की भांति सो रहे थे। आज सुबह उनकी लाश लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उन्हें किसी ने चाकू से गोदकर मारा।जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

70-years old man murder by knife on tube well in greater noida

डीसीपी राजेश सिंह ने कहा कि राजेंद्र शर्मा अपने खेत पर सोए हुए थे, किसी ने रात में आकर उनकी हत्या कर दी। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जल्द हत्या के खुलासे के दावा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+