आजमगढ़: बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में 7 की मौत, 3 घायल
आजमगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बस और कार की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन घायल हुए हैं।
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में हुई। बस और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी आजमगढ़ से जौनपुर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बलिया जिले के 12 से ज्यादा लोग मुंडन संस्कार के लिए स्कॉर्पियो से विंध्याचल धाम जा रहे थे कि रास्ते में वे भीषण हादसे का शिकार हो गए।
इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलोंं को अस्पताल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications