UP: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से 7 बच्चों की मौत, दर्जनों अभी भी बीमार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पिछले आठ दिन में जानलेवा बुखार से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ विभाग ने जांच के लिए डाक्टरों को भेजना उचित नहीं समझा। समय से इलाज न मिल पाने कारण इन बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों की शिकायत का भी स्वास्थ पर कोई असर नहीं पड़ा लोकिन अब मीडिया में मामला उछलने के बाद सीएमओ डॉक्टरों को भेजने की बात कर रहे हैं। उधर गांव मे 7 बच्चों की मौत की से गांव में मातम छाया हुआ है।

दर्जनों बच्चे बीमार

दर्जनों बच्चे बीमार

दरअसल, तहसील जलालाबाद के ग्राम मनोरथपुर सहसोदारी मे इन दिनों जानलेवा बीमारी फैली हुई है। इस गांव मे पिछले आठ दिन में बुखार से 7 बच्चो की जान जा चुकी है। जबकि दर्जनों बच्चे अभी भी बुखार की चपेट में है। इस जानलेवा बीमारी की कई बार सीएचसी पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नही् दे रहा है। जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें अनिता पुत्री राकेश उम्र 8 वर्ष की आज ही मृत्यु हुई है। रश्मि पुत्री हरिपाल उम्र 9 वर्ष, सोनू पुत्र राजेश उम्र 12 माह, उपासना पुत्री फूल सिंह उम्र 4 वर्ष, प्रियांशी पुत्री लालाराम उम्र 4 वर्ष, मालती देवी पुत्री पंडु उम्र 5 वर्ष, 7 वर्षीय प्रियंका पुत्री कन्यावती, पिंटू पुत्र ब्रह्मपाल उम्र 25 साल अभी शाहजहांपुर से बरेली रेफर किया गया है।

गांव मे हालात गंभीर

गांव मे हालात गंभीर

गांव मे हालात काफी गंभीर हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस गांव की कोई सुध नही ली है। वही इस गांव के प्रधान सिपाही लाल ने बताया कि इस गांव में तैनात एनएम पिछले कई दिन से गांव नहीं आई है। इसकी भी शिकायत स्वास्थ विभाग में कर चुके है। लेकिन स्वास्थ विभाग के छोटे अधिकारी से लेकर बड़े अधिकारी सभी लापरवाही कर रहे हैं यही वजह है कि उनके बच्चों की मौत हुई है। अगर पहली शिकायत पर डाक्टर की टीम गांव आ जाती तो शायद 7 बच्चो की जान बच सकती थी।

सीएमओ को नहीं था जानकारी

सीएमओ को नहीं था जानकारी

इस मामले पर जब सीएमओ आरपी रावत से बात की तो उनको बच्चो की मौत के बारे मे कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि उनके संज्ञान मे ऐसा मामला नही। अब उनके संज्ञान मे मामला आया है। डाक्टरों की टीम बनाकर गांव आज ही भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+