लखनऊ मदरसे से छुड़ाई गई लड़कियों की आपबीती, 'तैयब ऑफिस में बुलाकर उनसे पैर दबवाता था'
Recommended Video

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक मदरसे में 51 लड़कियों को बंधक बनाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छापेमारी के बाद पुलिस ने मदरसे के संचालक को गिरफ्तार किया है और वहां पढ़ रही 51 लड़कियों को मुक्त कराया है। मदरसे से छुड़ाईं गई लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। परेशान लड़कियों ने शुक्रवार दोपहर मदरसे की खिड़की से पर्चे फेंककर स्थानीय लोगों से पुलिस तक उनकी बात पहुंचाने की गुहार लगाई। लड़कियों ने इन पर्चियों पर आपबीती लिखी थी।

तैय्यब जिया व उसके चार साथी उनका यौन शोषण करते
बंधक लड़कियों ने पर्चों में लिखा था कि संचालक ने हम लोगों को बंधक बना रखा है, तैय्यब जिया व उसके चार साथी उनका यौन शोषण करते हैं। विरोध करने पर उन्हें असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। इसके बाद मुहल्ले वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर शुक्रवार रात 51 छात्राओं को मुक्त करवाया।

तैयब रोज किचन में लड़कियों को बुलाता था
छात्राओं ने पूछताछ में पुलिस अफसरों को बताया कि आरोपी संचालक तैयब जिया ऑफिस में बुलाकर उनसे पैर दबवाता था। उनके साथ छेड़छाड़ करता था और जब हम इसका विरोध करते तो वह डंडों से पिटाई लगाता था। एक लड़की ने पर्चे में लिखा कि, तैयब रोज किचन में लड़कियों को बुलाता है। फिर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। लड़कियों ने गुहार लगाई कि ये बात किसी को मत बताना अगर उसे पता चल गई तो वह हमें पीटेगा।

मदरसे के फाउंडर को भी धमकाता था तैयब
वहीं एक पीडि़ता ने संचालक मो. तैयब जिया पर लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप लगाया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि मदरसे का प्रबंधक और संचालक मो. तैयब जिया सभी का यौनशोषण कर रहा था। इंदिरानगर के ए-ब्लॉक में रहने वाले सैय्यद मोहम्मद जिलानी अशरफ धार्मिक गुरु ने खदीज़तुल कुबरा लिलबनात नाम से मदरसा खोला था। सैय्यद जिलानी ने बताया कि उन्होंने मदरसे की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी तैय्यब जिया को सौंपी थी। कुछ समय के बाद कारी तैय्यब जिया ने मदरसे को गर्ल्स हॉस्टल में तब्दील कर दिया। सैय्यद मोहम्मद जिलानी ने बताया कि कारी तैय्यब जिया मदरसे में अपनी मनमर्जी चलाने लगा। इसका विरोध करने पर वह उन्हें धमकी देकर भगा देता था।












Click it and Unblock the Notifications