जानिए वो 5 वजहें कैसे Brand UP को Global बनाने में जुटी है Yogi सरकार

Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने राज्य को 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश और विदेश में 'ब्रांड यूपी' को बढ़ावा देने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सरकार अगले पांच साल में यूपी की अर्थव्यस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढे़गी। सरकार की कोशिश है कि यूपी की इकॉनमी को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया जाए।

योगी आदित्यनाथ

यूपी को निवेश फ्रेंडली बनाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से ही सरकार लगातार निवेश लाने की कोशिश कर रही है। यूपी सरकार की कोशिश है कि इसे एक वैश्विक पहचान दिलाई जाए। लखनऊ में इसके लेकर Global Investor Summit 2023 का आयोजन किया गया है। कोशिश है कि यूपी में बाहर से आने वाले निवेशकों को बेहतर अवसर और माहौल मुहैया कराया जाए। इसको लेकर सरकार युद्धस्तर पर तैयारी में जुटी है।

यूपी को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की कवायद

यूपी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार कई तरह के मेलों का आयोजन करने के साथ ही कई कार्यक्रमों की तैयारी करने में जुटी है। यूपी में फरवरी में ग्लोबल इन्वेसटर समिट के जरिए निवेश लाया जाने की कोशिश हो रही है। इसको लेकर कई 21 देशों के 19 शहरों में रोड शो के आयोजन किए जाएंगे। इसी महीने से रोश की शुरुआत की जाएगी। कुछ देशों में स्वयं सीएम योगी इस रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

औद्योगिक घरानों से भी लिया जाएगा परामर्श

राज्य सरकार द्वारा राज्य में व्यवसाय स्थापित करने और संचालित करने के लिए आवश्यक नई सेवाओं की पहचान की जाएगी। इसके लिए औद्योगिक घरानों, संगठनों और विभागों से विचार-विमर्श किया जाएगा। ऐसी सेवाओं को संबंधित विभाग द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा और व्यवसायों के लिए वन स्टॉप समाधान प्रदान करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा।

भयमुक्त माहौल की गारंटी देगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में एक सुरक्षित और भय मुक्त औद्योगिक वातावरण सुनिश्चित करेगी। इसके लिए नोएडा, कानपुर, गोरखपुर और पूर्वांचल जैसे इलाकों में पुलिस थाने बनाए जाएंगे. प्रमुख औद्योगिक क्लस्टर क्षेत्रों में एकीकृत पुलिस और दमकल केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने अनुबंध प्रवर्तन के तहत वाणिज्यिक मामलों के निपटान के लिए प्रमुख जिलों में 17 वाणिज्यिक न्यायालयों की स्थापना को भी अधिसूचित किया है। इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और संपूर्ण न्यायालय प्रबंधन व्यवस्था को ऑनलाइन किया जाएगा।

प्रवासियों को बुलाने पर फोकस

भारतीयों को समिट में आकर्षित करने की कोशिश दरअसल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय को भी चिन्हित करेगी और उनको इस समिट में बुलाने का काम करेगी। प्रवासी भारतियों को चिन्हित करने का काम अधिकारियों को सौंपा गया है। सीएम ने अधिकारियों को यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इज़राइल, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित करना शुरू करने का निर्देश दिया है ताकि इस आयोजन को लेकर चर्चा हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+