Chitrakoot Accident: जनरथ और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 की मौत, MP से अस्थि विसर्जन..
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बोलेरो और जनरथ बस की टक्कर में 2 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना से अस्थि विसर्जन करने परिवार प्रयागराज आया हुआ था। वापस लौटते वक्त चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के बगरेही गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और बस में जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह आमने-सामने की टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो से छिड़कर लोग सड़कों पर गिर गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो से छिड़कर लोग सड़कों पर गिरे। 2 की मौके पर,जबकि 2 की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं 1 ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वहीं बस में बैठे दो यात्रियों को भी मामूली चोटे आई हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया है।
चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया, मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। बोलेरो में दो परिवारों के लोग बैठे थे। इनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और कार को कब्जे में ले लिया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी को एक युवक ने बताया कि बोलेरो अचानक गलत साइड आ गई, जिससे भिड़ंत हो गई। कार की स्पीड तेज थी। ऐसा लग रहा था, नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हुआ है। कार के शीशों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया है। आगे बैठे लोगों की हालत तो बहुत खराब थी। सभी के चेहरे खराब हो गए थे। जो पीछे बैठे थे, वो भी गंभीर घायल थे।












Click it and Unblock the Notifications