योगी सरकार ने किए 43 IPS के तबादले, गोरखपुर के SSP भी हटाए गए
शनिवार को जारी सूची में गोरखपुर के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को अब पुलिस अधीक्षक (कार्मिक, यूपी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद) बनाया गया है
नई दिल्ली। यूपी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सूबे के 43 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 22 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, इटवा व मथुरा में भी नए एसएसपी की तैनाती की गई है। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची में गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला भी शामिल थे। शनिवार को जारी सूची में गोरखपुर के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को अब पुलिस अधीक्षक (कार्मिक, यूपी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद) बनाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को जारी सूची में गोरखुपर के डीएम राजीव रौतेला को हटा दिया गया था।

देखें पूरी लिस्ट

















Click it and Unblock the Notifications