UP News: 20 रुपए के चक्कर में 17 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, 4 दोस्तों ने मिलकर दबाया गला

उत्तर प्रदेश के बागपत में महज 20 रुपए के विवाद में कक्षा 11 के छात्र की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गाँव के ही चार लड़कों ने मिलकर छात्र का गला घोंटा और शव को घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर खामपुर का है। यहां के रहने वाले सोहनवीर का 17 वर्षीय बेटा ऋतिक एचआर इंटर कॉलेज खामपुर में पढता था। शुक्रवार की शाम वह गांव में ही एक फ़ास्ट फूड की दुकान पर कुछ खाने के लिए गया हुआ था, जहां चार युवक पहले से ही खड़े थे।

4 friends strangled 17 year old student Hrithik in bagpat because of 20 rupees

बताया जा रहा है कि यहीं ऋतिक की इन चारों युवकों से 20 रुपए को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद इन लोगों ने मिलकर ऋतिक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान इन्होने ऋतिक का बेरहमी से मरने तक गला घोंटा और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान मृतक के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे।

उधर, जब परिजन खेत से वापस आ रहे थे तभी उनको घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जैसे ही बेटे के शव को देखा तो वे अपना होश गवां बैठे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+