आगरा में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 5 बुरी तरह से झुलसे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बीती रात घर में धमाके की वजह से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा घर में गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है। घटना आगरा शहर के इरादत नगर इलाके में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों को आगरा सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा विधायक महेश गोयल पहुंच चुके हैं। मामला थाना इरादतनदर के गांव डाडकी का है, जहां डाडकी गांव के हिम्मत सिंह के घर में शाम को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद हिम्मत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बचाने गए गांव के लोग भी सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान के मलबे में दब कर घायल हो गए।
भाजपा विधायक महेश गोयल ने कहा कि एसडीएम मौके पर आ गए हैं, डीएम ऑफिस में मैंने एम्बूलेंस के लिए कह दिया है। एम्बूलेंस समय पर क्यों नहीं मिल पाई हम इसकी जांच करवाएंगे












Click it and Unblock the Notifications