कानपुऱ: सोफे के अंदर, आलमारियों में भरकर रखे थे 4.5 करोड़, पुलिस का पड़ा छापा
कानपुर। यूपी के कानपुर में एसपी साउथ अनिल कुमार वर्मा की संयुक्त टीम ने कलक्टरगंज स्थित बालकृष्ण बिल्डिंग में हवाले के रुपयों की सूचना पर अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस की कई गाड़ियां नयागंज बाजार पहुंची तो बाजार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बाल कृष्ण बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित अग्रवाल टेडिंग कंपनी में छापेमारी करनी शुरू कर दी। यहां फर्म के मालिक विवेक अग्रवाल अपने कर्मचारियों के साथ ऑफिस में मौजूद थे। एसपी साउथ अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फर्म में छापेमारी की गई तो अलमारियों व सोफे के अंदर सीटों में पुलिस को दो हजार के नोट, 100 के नोट, 500 के नोट सहित करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बरामद किये हैं।

मुखबिर ने सूचना दी थी कि यह रुपया हवाले का है और इसका नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश देशों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता हैं। देर रात तक सुपाड़ी कारोबारी रुपये का कोई भी ब्योरा नहीं दे पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को इनकम टैक्स के हवाले कर दिया हैं। अब इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
-
UP Board Result 2026: कब आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट? कॉपी जांच को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications