UP में कोरोना संक्रमण के 35 हजार नए मामले आए सामने, जानिए कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन

UP में कोरोना संक्रमण के 35 हजार नए मामले आए सामने, जानिए कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन

लखनऊ, अप्रैल 29: कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करते तो कोरोना संक्रमण के 35 हजार 156 नए केस सामने आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से 258 लोगों की मृत्यु हुई है। इस बात का जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए है तो वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है।

35 thousand new cases of coronavirus infection in Uttar Pradesh

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड के 35,156 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख 9 हजार 237 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2 लाख 25 हजार 312 सैंपल की जांच की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,00,41,134 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है।

इसमें से 21,56,203 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है। कहा कि निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में रजिस्ट्रेशन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसके मुताबिक, प्रदेश में अब तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। यान‍ि शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी के हर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा। बता दें, बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को 5 बड़े शहरों में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आग्रह किया था। सरकार की ओर से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार कर द‍िया गया है, लेकिन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब वीकेंड लॉकडाउन की अवधि को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+