यूपी चुनाव: 'नेताजी' को टिकट मिलने की अफवाह में 3 घायल

रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सामने आई थी। हालांकि यह अभी तक तय नहीं हो पाया कि भाजपा विधायक को टिकट मिला या नहीं।

सम्भल। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से सूबे में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 403 विधानसभा सीटों वाले देश के सबसे बड़े प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान होना भी शुरू हो गया है। उम्मीदवारों के ऐलान के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म है और ऐसी ही एक अफवाह में यूपी के सम्भल जिले में 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

Three injured in fire cracker celebration यूपी चुनाव: 'नेताजी' को टिकट मिलने की अफवाह में 3 घायल

जानकारी के मुताबिक रविवार को यह खबर आई कि भाजपा ने कुछ सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसी बीच सम्भल में अफवाह उड़ी कि भाजपा के स्थानीय विधायक को पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दे दिया है। बस फिर क्या था। विधायक जी के घर के आगे ढोल बजने लगे। मिठाइयां बांटी जाने लगीं। समर्थक आतिशबाजी करने लगे और इसी दौरान तीन समर्थक पटाखे जलाते समय झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची

हालांकि यह अभी तक तय नहीं हो पाया कि भाजपा विधायक को टिकट मिला या नहीं। आपको बता दें कि रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सामने आई थी। तमाम कयासों के परे जो संभावित सूची सामने आई है, उनमें उन लोगों के नाम हैं जो हाईकमान की लिस्ट में आगे चल रहे हैं। इन नामों की इलाके में खासी चर्चा भी है। उसमें आगरा, लखीमपुर, मुरादाबाद और खुर्जा की सीटें शामिल हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जो नाम सामने आए हैं, उनमें फेरबदल शायद ही हो। ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची, संभावित उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+