यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची, संभावित उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारती जनता पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें टिकट दिया जा सकता है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की संभावित सूची सामने आनी शुरू हो गई है। तमाम कयासों के परे जो संभावित सूची सामने आई है, उनमें उन लोगों के नाम हैं जो हाईकमान की लिस्ट में आगे चल रहे हैं। इन नामों की इलाके में खासी चर्चा भी है। उसमें आगरा, लखीमपुर,मुरादाबाद और खुर्जा की सीटें शामिल हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जो नाम सामने आए हैं, उनमें फेरबदल शायद ही हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर जिले के पलिया से रोमी साहनी, निघासन से रामकुमार वर्मा, गोला से अरविंद गिरी, श्रीनगर से मंजू त्यागी, धौराहरा से बाला प्रसाद अवस्थी, लखीमपुर सदर से अनूप गुप्ता, कस्ता से सौरभ सिंह सोनू और मोहमद्दी से लोकेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया जा सकता है। मुरादाबाद शहर से भाजपा ने रितेश गुप्ता, कांठ से उत्तम पाल, बिलारी से सुरेश सैनी, मुरादाबाद देहात से हरिओम शर्मा और कुंदरकी से रामवीर सिंह के नाम की चर्चा है।

बात आगरा की करें तो यहां आगरा ग्रामीण विधान सभा से हेमलता दिवाकर, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा ,खेरागढ़ से नवीन जैन, बाह से राजा अरिदमन सिंह, और एत्मादपुर से बबिता चौहान को पार्टी ने टिकट दिए जाने की संभावना है। वहीं खुर्जा से बिजेंद्र खटीक और शिकारपुर से अनिल शर्मा को टिकट मिल सकता है।
सूत्रों की माने तो इस सूची में किसी भी बदलाव की कम संभावना है। जानकारी के मुताबिक इन सीटों पर उम्मीदवारों को तभी बदला जाएगा जब समाजवादी पार्टी कोई बदलाव करे। यह बात दीगर है कि सपा में पिता मुलायम सिंह यादव और पुत्र के बीच चल रहे तनातनी के माहौल के दौरान दो - दो सूचियां जारी की गई हैं, जिसको ध्यान में रख कर दूसरे दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
यहां देखें पूरी संभावित सूची
जिला लखीमपुर
- पलिया- रोमी साहनी
- निघासन- रामकुमार वर्मा
- गोला- अरविंद गिरी
- श्रीनगर- मंजू त्यागी
- धौराहरा- बाला प्रसाद अवस्थी
- लखीमपुर सदर- अनूप गुप्ता
- कस्ता- सौरभ सिंह सोनू
- मोहमद्दी- लोकेंद्र प्रताप सिंह
आगरा
- आगरा ग्रामीण विधान सभा से हेमलता दिवाकर
- फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा
- खेरागढ़ से नवीन जैन
- बाह से राजा अरिदमन सिंह
- एत्मादपुर से बबिता चौहान
खुर्जा
- खुर्जा से बिजेंद्र खटीक
- शिकारपुर से अनिल शर्मा
मुरादाबाद
- मुरादाबाद शहर से रितेश गुप्ता
- कांठ से उत्तम पाल
- बिलारी से श्री सुरेश सैनी
- मुरादाबाद देहात से हरिओम शर्मा
- कुंदरकी से रामवीर सिंह












Click it and Unblock the Notifications