लोगों का ये शौक भारी पड़ रहा है लखनऊ मेट्रो पर
लखनऊ के लोगों का एक शौक हाल ही में शुरू मेट्रो सेवा के लिए आफत बन गया है। मेट्रो संचालन शुरू दो दिन ही हुए हैं लेकिन स्टेशनों पर करीब 20 किलो पान मसाला और तंबाकू के पैकेट बरामद हो चुका है। गुटखा के पैकेट स्टेशनों के एंट्री पॉइंट पर जांच के दौरान यात्रियों की जेब और पर्स से निकलवाए गए। यहीं नहीं मेट्रो प्रशासन ने गुटखा खा रहे सैंकड़ों लोगों को वापस लौटा दिया।

एलएमआरसी अफसरों के मुताबिक, स्टेशन के भीतर पान मसाला या तंबाकू मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाता, लेकिन बाहर ही पकड़े जाने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और जब्त पैकेट नगर निगम को सौंप दिए गए हैं।
लखनऊ मेट्रो की समस्याएं यहीं खत्म नहीं हुईं चारबाग मेट्रो स्टेशन का इस्केलेटर भी बृहस्पतिवार शाम को खराब हो गया। जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन बहाल रहा संचालन: पहले दिन बुधवार को इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण ठप हुई एक मेट्रो के कारण दोपहर दो बजे तक संचालन अस्त व्यस्त रहा था। दूसरे दिन गुरुवार सुबह से ही मेट्रो का संचालन सामान्य रहा और रात तक 28216 लोगों ने सफर किया।












Click it and Unblock the Notifications