दो मंजिला जर्जर मकान हुआ जमींदोज, देखें वीडियो

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो मंजिला मकान चंद सेकेंडों के अंदर जमीन पर धराशाही हो गया। उसका मलबा आसपास के कई घरों की छतों पर गिरने से उसमें भी दरारें आ गयीं। लोगों में दहशत फैल गयी। तीन साल पुराने मकान में नौ दिन पहले आए तूफान से दरारें आ गयी थीं। अनहोनी की आशंका पर परिवार 24 घंटे पहले ही मकान को छोड़कर गया था।

2 storey building collapse in Agra

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गुम्मट इलाके का है। राम प्रकाश बघेल बीमा कंपनी में एजेंट हैं। तीन साल पहले बनाए मकान में राम प्रकाश उनके दोनों भाइयों का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक 11 अप्रैल को आए तूफान में मकान की दीवारों में दरारें आ गयी थीं। इन दरारों के लगातार चौड़ा होने के कारण परिवार दहशत में आ गया। गुरुवार को सुरक्षा के चलते वह दूसरे घर में शिफ्ट हो गए थे।

2 storey building collapse in Agra

शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे मकान अचानक जमीदोंज हो गया। इससे पड़ोस के मकानों में रहने वालों में अफरातफरी और दहशत फैल गयी। वह घरों से बाहर निकल आए। जमीदोंज मकान का मलबा आसपास के घरों की छतों पर गिर गया। इससे उनमें भी दरारें आ गयीं। जानकारी होने पर पहुंचे राम प्रकाश के परिजनों का कहना था कि मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दबकर खराब हो गया।

3 दिन पहले भी गिरी थी इमारत
आगरा में अभी 3 दिन पहले इसी तरह का एक वीडियो और सामने आया था। जिसमें चूहों की कारस्तानी के चलते एक 3 मंजिला इमारत चंद सेकेंडों में धराशाही हो गई थी। इसके बाद अब शुक्रवार की शाम एक और मकान चंद सेकेंडों में जमीन पर धराशाही हो गया और यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+