18 साल बाद लिया पिता की मौत का बदला, भांजे ने मारी मामा को गोली

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद में 18 साल पहले हुई संतराम की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी। जब इतने से भी दिल नही भरा तो हत्या करने के बाद दाहिना हाथ काट कर ले गए। सिकन्द्राबाद पुलिन ने घटना का खुलासा करते हुए भांजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया।

क्या है मामल

क्या है मामल

सिकन्द्राबाद में 26 दिसम्बर को बिस्वाना नहर के किनारे एक अज्ञात पुरूष का गोली लगा व हाथ कटा शव मिला था। शव मिलने की सूचना सिकन्द्राबाद पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि शव की शिनाख्त गौतमबुध्दनगर के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद कलदा निवासी रामजीलाल के रूप में हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच में जुटी सिकन्द्राबाद पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल व लौकेशन के आधार पर मृतक के भांजे पवन पुत्र संतराम को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

भांजे ने किया खुलासा

भांजे ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में रामजीलाल के भांजे पवन ने घटना का खुलासा कर दिया। पवन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संतराम की 18 वर्ष पूर्व रामजीलाल ने हत्या कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए पवन ने अपनी बुआ के लडके सोनू व दोस्त नितिन व मनीष के साथ मिलकर रामजीलाल की 25 दिसम्बर 2017 को सिन्कद्राबाद क्षेत्र बिस्वाना नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब इससे भी दिल नही भरा तो दांव से उसका दाहिना हाथ काटकर ले गया।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि हत्या का खुलासा करते हुए भांजे पवन, सोनू और नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। फिलहाल एक आरोपी मनीष अभी फरार है, जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+