तालाब किनारे पड़ा था 18 साल की युवती का शव, रेप के बाद हत्या!

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में घर से लापता हुई एक 18 वर्षीय युवती का शव घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास पड़ा मिला है। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिसे देखकर परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है घटना

ये है घटना

घटना रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बता दें कि पिछले 8 साल युवती अपने परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रह रही थी। सोमवार की रात पूरा परिवार एक साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोग सोकर उठे तो उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से गायब थी। परिजनों ने पहले तो सोचा वह शौच के लिए गयी होगी, लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। बता दें कि सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब की झाड़ी में युवती का शव देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचनी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल पर मिला फोन

घटनास्थल पर मिला फोन

बता दें कि घटनास्थल के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटना स्थल से मिले फोन की मदद से पुलिस जल्दी ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं मृतक युवती के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवती के परिजनों ने बताया कि 11 मई को उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारी अभी से चल रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा हत्या का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा हत्या का खुलासा

वहीं, थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+