टीईटी में रिकॉर्ड 18 लाख प्रतिभागियों ने किया आवेदन, खत्म हुई फीस जमा करने की अंतिम तारीख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा-2018 के लिए मंगलवार की शाम तक 18,10000 उम्मीदवारों ने फीस जमा की। रात 12 बजे तक फॉर्म फिल करने की अनुमति के बाद ये संख्या और भी बढ़ सकती है। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करके प्रिंट लिए जा सकेंगे। मासूम हो कि टीईटी की परीक्षा आगामी 4 नवम्बर को होनी प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा-2018 के लिए अभी तक लगभग 22,75,000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं अभ्यर्थियों के आवेदन करने से लगभग 18 लाख की फीस जमा हो चुकी है। बता दें कि बीच में वेबसाइट का सर्वर स्लो होने के वजह से टीईटी आवेदन की वेबसाइट बहुत धीमे चल रही थी जिसके बाद आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया था। आपको बता दें कि चार नवंबर को परीक्षा होने के महज 16 दिन बाद 20 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा जो अपने आप में रिकॉर्ड होगा। आजतक किसी भी परीक्षा का परिणा इतनी जल्दी नहीं आया है। इससे पूर्व 15 अक्टूबर 2017 को आयोजित टीईटी का परिणाम 30 नवंबर को घोषित होना था लेकिन प्रश्नों को लेकर हुए विवाद के कारण 15 दिन बाद 15 दिसंबर 2017 को रिजल्ट जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications