दीपावली पर अगर नहीं मिल पाया है ट्रेन में टिकट तो टेंशन नहीं, दिल्ली से चलेंगी 174 स्पेशल बसें

लखनऊ। अक्सर ऐसा होता है कि हम लोग दीवाली पर घर जाने के लिए पहले से टिकट कराना भूल जाते हैं और फिर जल्दबाजी में या तो टिकट नहीं मिलता या फिर किसी तरह घर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार दीवाली पर आपको सुविधापूर्वक घर भेजने के लिए परिवहन विभाग ने पूरा इंतजाम कर लिया है। इस बार परवहन निगम ने दिल्ली से लखनऊ के लिए 174 स्पेशल बसों की सौगात दी है। जिनमें के एससी और साधारण दोनों प्रकार की बसे हैं।

174 special buses including 24 luxury bus will run from delhi to up on diwali

बता दें कि बसों का संचालन तीन से दस नवंबर यानी आठ दिनों तक होगा। इसमें 150 साधारण सेवा व 24 लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। लग्जरी बसें 500 किमी से अधिक दूरी के रूटों पर चलेंगी तो साधारण बसें 300 किमी तक सफर करवाएंगी। दीपावली पर 3000 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली जाने वाली अतिरिक्त बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। वहीं बाराबंकी में लगने वाले ऐतिहासिक देवा मेले की गुरुवार से शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लखनऊ से देवा शरीफ के लिए चारबाग से आधा दर्जन स्थानीय अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+