कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए CM योगी, एक साथ 15 IPS अधिकारियों का तबादला
लखनऊ, 25 जून: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 52 पीसीएस अधिकारियों का तबादला करने के बाद देर रात को एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। इन तबादलों में पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया गया है।

सरकार की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। इनका वाराणसी से लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। इसके अतिरिक्त मऊ के पुलिस कप्तान सुशील चंद्रभान को सीतापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात अविनाश पांडे को चंद्रभान की जगह मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर आरके भारद्वाज को बस्ती का नया उपमहानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। बस्ती के डीआईजी मोदक राजेश डी राव को सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात किया गया है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही 52 पीसीएस अफसरों को नई तैनाती दी है। ट्रेनिंग पूरी कर चुके अफसर जिलों में एसडीएम बने हैं। प्रीति तिवारी को एसडीएम अमेठी, सौरव यादव को एसडीएम पीलीभीत, हरिशंकर लाल को एसडीएम अंबेडकर नगर और विपिन कुमार द्विवेदी को एसडीएम अयोध्या बनाया गया है। इसके अलावा दिव्य सिंह को एसडीएम आगरा और पूनम गौतम को एसडीएम कानपुर देहात बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications