UP: 14 साल की मासूम के साथ चार बदमाशों ने किया गैंगरेप, मामले को दबाने में जुटी रही पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात यह है कि जबतक यह मामला मीडिया के सामने नहीं आया पुलिस इसे पूरी तरह से दबाने की कोशिश कर रही थी और इस मामले को दर्ज भी नहीं कर रही थी। यह मामला बलरामपुर के गैसड़ी थानाक्षेत्र के पचपेड़वा की है, जहां 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है ।

ट्रेन में आ गई थी नींद

ट्रेन में आ गई थी नींद

जानकारी के अनुसार 17 जून को पीड़िता शाम तकरीबन 5 बजे अपने घर से निकली थी। पिता ने बताया कि बेटी अपनी मां से नाराज होकर दो सहेलियों के साथ दीवापटन मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लेकिन जब वापस लौटने में उसे काफी देर होने की वजह से ट्रेन में नींद आ गई और वह सो गई। लेकिन उसकी दोनों सहेलियां गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर उतर गई थीं, लेकिन मेरी बेटी की नींत पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर खुली।

युवकों ने पीछा करना शुरू किया

युवकों ने पीछा करना शुरू किया

नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ट्रेन से उतरकर कुछ खाने के लिए जा रहे थी तभी चार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह उसे रेलवे स्टेशन के पास ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। रेप को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। अगले दिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने पूरी वारदात घरवालों को बताई। जिसके बाद लड़की के पिता बेटी को लेकर वापस उसी रेलवे स्टेशन पर गए और तीनों आरोपी चाय की दुकान पर बैठे थे तो लड़की ने उनकी ओर इशारा करके पिता को बताया।

पुलिस ने उम्र गलत लिखी

पुलिस ने उम्र गलत लिखी

जब पीड़िता के पिता ने लड़कों के बारे में पूछताछ की तो सभी के नाम भी पता चल गए। नाबालिग के पिता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी और वह चाहती थी कि हम लोग समझौता कर लें। लेकिन जब मामला मीडिया के सामने आया तो पुलिस ने 19 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज की और नाबालिग की उम्र 17वर्ष लिखवा दी।

तीन गिरफ्तार

तीन गिरफ्तार

वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिनके नाम संजय, भारत, शमीम हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आरोपी मुमताज अभी भी फरार है। ये सभी आरोपी पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+