यूपी में चोर पुजारी के पास चुपके से छोड़ गए चोरी हुईं 14 प्राचीन मूर्तियां, चिट्ठी में बताई ये वजह
लखनऊ, 16 मई: पिछली 9 तारीख को चित्रकूट के एक प्रसिद्ध मंदिर से करोड़ों रुपये की देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। मामला पुलिस तक पहुंचा और चोरों की तलाश चल रही थी। लेकिन, रविवार को तब पुलिस भी हैरान रह गई, जब मंदिर के महंत ने बताया कि गायब हुई अधिकांश मूर्तियां चोर लौटा गया है और इसकी वजह बताते हुए एक चिट्ठी भी छोड़ गया है। हालांकि, पुलिस ने फिर भी चार लोगों को पकड़ा है और बाकी मूर्तियों की तलाश का काम जारी है।

चोरी हुई मूर्तियां वापस लौटा गए चोर
चित्रकूट के बालाजी मंदिर से चोर अष्टधातु की बनी बेहद प्राचीन 16 मूर्तियां चुरा ले गए थे। लेकिन, इनमें से 14 मूर्तियों को वह रविवार को मंदिर के मुख्य पुजारी के पास छोड़ गए। इन मूर्तियों के साथ उन्होंने एक चिट्ठी भी छोड़ी है, जिसमें उन्होंने अपने हृदय परिवर्तन होने की वजह बताई है। सदर कोतवाली कर्वी के एसएचओ राजीव कुमार सिंह ने इसके बारे में बताया है, '9 मई को कई करोड़ रुपये की 16 अस्टधातु की मूर्तियां तारौन्हा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर से चोरी हो गई थी। इस मामले में मंदिर के पुजारी महंत रामबालक ने अज्ञात चोरों क खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।'

किन देवताओं की मूर्तियां हुई थीं चोरी
पुजारी के मुताबिक चोरी गई सभी मूर्तियां करीब 300 साल पुरानी थीं। इनमें से 9 तो पूरी तरह से अष्टधातु की थीं। 3 तांबे की और 4 पीतल की थीं। इन मूर्तियों में से आधी राधा-कृष्ण की मूर्तियां थीं और 6 भगवान शालिग्राम की थीं। पुजारी ने बताया था कि बाकी अलग-अलग देवताओं की मूर्तियां थीं। उनके मुताबिक मूर्तियों की कीमत बहुत ज्यादा है, क्योंकि सभी शुद्ध चांदी के आभूषणों से सजाई गई थीं। (दूसरी तस्वीर छोड़कर सभी सांकेतिक)

मूर्तियों के साथ एक चिट्ठी भी छोड़ गए चोर
चोरी हुई 16 में से 14 मूर्तियों के वापस पुजारी के पास छोड़े जाने की पुलिस ने भी पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा है, 'चोरी हुईं 16 में से 14 मूर्तियां रविवार को मानिकपुर जवाहरनगर में महंत रामबालक के घर के पास रहस्यमय तरीके से बोरी में पड़ी हुई मिलीं।' चोरों ने मूर्तियों के साथ ही पुजारी के लिए एक चिट्ठी भी छोड़ रखी थी, जिसमें उन्होंने ऐसा करने का कारण लिखा था।

'रात को हमें डरावने सपने आते हैं.....'
चोरों ने अपने हृदय परिवर्तन के बारे में चिट्ठी में लिखा है कि उन्हें मूर्तियां चुराने की वजह से बुरे सपने आ रहे हैं और वह अपने डर की वजह से इसे वापस कर रहे हैं। चोरों ने चिट्ठी में लिखा है 'रात को हमें डरावने सपने आते हैं...... इसी के चलते हम मूर्तियां महंत के घर के बाहर रखकर जा रहे हैं...'। इस चिट्ठी में दावे के मुताबिक चोरों ने अपने नुकसान होने की भी आशंका जताई है।

दो मूर्तियों की तलाश अभी भी जारी
इसके बाद पुजारी उन 14 मूर्तियों को थाने में जमा कराने के लिए लेकर पहुंचे और पुलिस के मुताबिक उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। पुलिस बाकी दो मूर्तियों की तलाश में भी जुटी है, जिसके बारे में खबर लिखे जाने तक कोई सूचना नहीं है। लेकिन, जिस अंदाज में भगवान के भय से चोरों ने मूर्तियां वापस की हैं, वह चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications