UP: कोविड-19 के 1368 नए मामले आए सामने, पांच संक्रमित मरीजों की हुई मौत
UP: कोविड-19 के 1368 नए मामले आए सामने, पांच संक्रमित मरीजों की हुई मौत
लखनऊ। मौसम बदलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यूपी के अंदर 1368 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए है। तो वहीं, पांच कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 299 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

इसी के साथ प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 8790 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8669 हो गई है। लखनऊ में सर्वाधिक 499 कोरोना मरीज 24 घंटों के दौरान मिले हैं। मरने वालों में दो लखनऊ के हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रारंभ से अब तक 5 लाख 97 हाजर 619 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो गए है। बताया कि इस समय प्रदेश में कोरोना वायरस से रिकवरी का प्रतिशत 97.6 प्रतिशत चल रहा है। कुछ समय पहले रिकवरी का प्रतिशत 89.25 था। इसी के साथ प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 8790 लोगों की मौत हो गई है।
यूपी सरकार ने कोरोना से बचाव के जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान 119075 लोगों की जांच की गई। कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित कराएं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाए। बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक मरीज लखनऊ में आए है। यहां 499 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है।
वहीं, कानपुर में 58 नए मामले सामने आए हैं। इसस पहले रविवार को 41 मामले मिले थे। आगरा में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते दिख रहा है। ब्रज में सोमवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 95 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें सबसे जयादा केस मथुरा में मिले हैं। यहां अकेले 61 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
बता दें कि इस साल ब्रज में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आगरा में कोरोना से अब तक करीब 177 लोगों मौत हो चुकी है। सोमवार को आगरा के 17 क्षेत्रों में 23 नए केस मिले हैं। वहीं फिरोजाबाद में भी 11 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications