VIDEO: अवैध संबंध बना रहे कपल को छुपकर देख रहा था बच्चा, फावड़े से काट डाला

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला के भरथना थाना क्षेत्र के मुडैना गांव में 13 सितम्बर को उस वक्त हडकंप मच गया था, जब एक 12 वर्षीय छात्र की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और घटना की जांच में जुट गई थी। शनिवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने छात्र की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया तो लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए।

छात्र ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

छात्र ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मृतक छात्र द्वारा एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखना उसकी मौत का कारण बन गया। गांव में ही रहने वाले युवक-युवती जब आपत्तिजनक हालत में लोगों से छिपकर संबंध बना रहे थे। अचानक इस छात्र की नजर उन दोनों पर पड़ गई। जिससे प्रेमी प्रेमिका डर गए कि छात्र किसी को उन दोनों की असलियत न बता दे।

छात्र की हत्या के लिए दी एक लाख की सुपारी

छात्र की हत्या के लिए दी एक लाख की सुपारी

घबराए प्रेमी सत्यवीर ने छात्र की हत्या का प्लान बना डाला। उसने पड़ोस गांव के निवासी हरगोविंद से आसू की हत्या के बदले एक लाख रुपए देने की बात कही। हरगोविंद राजी हो गया। उसने सत्यवीर से एक लाख रुपए लेकर छात्र को धोखे से खेत में बुलाया और फावड़े से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

छात्र की नृशंस हत्या ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे। पुलिस टीम बनाकर मामले की तहकीकात में जुटी थी। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस हत्यारे हरगोविंद तक जा पहुंची। पुलिस ने छात्र की हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है और हत्यारे को जेल भेज दिया है। हत्या की सुपारी देने वाला सत्यवीर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

...और कर दिया मासूम का कत्ल

...और कर दिया मासूम का कत्ल

छात्र की हत्या करने वाले हरगोविंद ने बताया कि आसू ने मुडैना गांव के निवासी सत्यवीर को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे वह काफी घबरा गया था। बदनामी के डर से उसने मुझे एक लाख रुपये देकर छात्र की हत्या करने की सुपारी दी। मैंने और सत्यवीर ने छात्र आसू को खेत में अकेला पाकर फावड़े से काटकर मार डाला ।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने क्या कहा

वहीं इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि दस दिन पहले भर्थना क्षेत्र में एक छात्र की हत्या हुई थी, जो 13 वर्ष का था उसमें दो लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसमें एक व्यक्ति पकड़ा गया है। घटना में जो मामला सामने आया है कि इस बच्चे ने गांव के ही एक कपल कोआपत्ति जनक हालत में देखा था, दिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। एक लड़के की गिरफ्तारी हो गई है, और कत्ल में प्रयुक्त सभी औजार बरामद कर लिए गए है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+