Atiq Ahmed Murder: एक ही दिन में अतीक अहमद पर दायर हुए थे 123 मुकदमें, दुराचारी कहने पर भड़क उठा था

Atiq Ahmed: अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में भी आरोपी था।

Atiq Ahmed Murder Updates

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से उत्तर प्रदेश का माहौल गर्म है। प्रयागराज समेत यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। बता दें कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में एक अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग एमएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर हुई, जहां उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया। आइए आज हम आपको अतीक अहमद की क्राइम कुंडली बताने जा रहे हैं कि कैसे उसके खिलाफ एक ही दिन में 123 मुकदमें दर्ज कर लिए गए थे।

एक ही दिन में 123 मुकदमे दायर, दुराचारी कहने पर भड़का था अतीक
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि मेरे खिलाफ एक दिन में 123 मुकदमे दायर किए गए थे। ये सभी मुकदमे राजनीति से प्रेरित थे। उस दौरान हाईकोर्ट ने सारी एफआईआर को क्वैश कर दी थी। वहीं खुद को दुराचारी बुलाने पर अतीक भड़क गया था। उसने कहा था कि मैं दुराचारी नहीं हूं, ये बात दिमाग से बिल्कुल निकाल दीजिए।

नेल्सन मंडेला से की थी खुद की तुलना
एक साक्षात्कार में अतीक अहमद ने कहा था कि उसे दुराचारी कहा गया लेकिन एक नेता नेल्सन मंडेला हुए जिन्हें सरकारों ने 28 साल जेल में रखा और वह अपने देश में मोस्ट वॉन्टेड थे। अभी जब उनका निधन हुआ तो दुनिया ने उनको बड़ा नेता माना। उसने कहा मेरे लिए इतना काफी है कि मैं पांच बार का निर्दलीय विधायक रहा हूं और एक बार फूलपुर जैसी लोकसभा से सांसद रहा हूं तो ऐसे में मेरे खिलाफ तमाम तरह के मामले-मुकदमे तो रहेंगे।

साल 1979 से कुख्यात बना था अतीक अहमद
वर्ष 1979 में चकिया में रहने वाले फिरोज तांगे वाले का बेटा अतीक अहमद हाईस्कूल में फेल हो गया था। उसी वर्ष उसके खिलाफ हत्या का एक केस दर्ज हुआ था। हत्या के आरोप ने इतना कुख्यात कर दिया कि उसकी रंगदारी चलने लगी। उसने उस समय के जाने-माने नेता चांद बाबा की हत्या कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+