यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! गोमती समेत 11 बड़ी ट्रेनें 16 सितंबर तक रहेंगी रद्द

लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली के तिलक ब्रिज के पास चल रहे संरक्षा संबंधी कारणों के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। रद्द ट्रेनों में वे गाड़ियां शामिल हैं जो लखनऊ और दिल्ली के बीच चलाईं जा रही है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। जिसके चलते दिल्ली या फिर इस रूट पर पढ़ने वाले कई गंतव्य स्थान तक जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज से अगल-अलग तिथियों में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

rail

रद्द ट्रेनों की सूची में ट्रेन नंबर 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12553 वैशाली एक्सप्रेस, 12419 गोमती एक्सप्रेस,12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस,14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस,12554 वैशाली एक्सप्रेस,12420 गोमती एक्सप्रेस का संचालन 11 से लेकर 13 सितंबर के बीच रद्द रहेगा।

इसके साथ ही ट्रेन नंबर 04405 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन 12 एवं 15 सितंबर एवं ट्रेन नंबर 04403 बरौनी-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 13 एवं 16 सितंबर को रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें कि बिहार में आई भीषण बाढ़ के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था।

ट्रेन नंबर 12875 पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन 10 एवं 12 सितंबर को तथा ट्रेन नंबर 12876 नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन 12 सितंबर को बहाल रहेगा। इसके साथ ही कानपुर के रास्ते गया जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस एवं नंदनकंदन एक्सप्रेस का संचालन भी बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+