Uttar Pradesh: CM योगी के शासन में 10 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, मारे गए 63 अपराधी, मेरठ टॉप पर
सीएम योगी ने कहा कि सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ में हुई है। अब तक दस हजार से अधिक मुठभेड़ हुई है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Uttar Pradesh Encounter CM Yogi: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले 6 वर्षों में राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच 10000 से अधिक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 63 अपराधी मारे गए। वहीं, एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। उत्तर प्रदेश सरकार ने डेटा जारी करते हुए कहा कि एनकाउंटर के मामले में मेरठ सबसे टॉप पर रहा। मेरठ में सबसे अधिक 3152 मुठभेड़ हुई, जिसमें 63 अपराधी मारे गए और 1708 अपराधी घायल हुए।
मुठभेड़ों के दौरान एक जांबाज पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। वहीं, 401 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यूपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 5967 अपराधियों को पकड़ा गया। यूपी पुलिस ने 2017 के बाद से 10713 एनकाउंटर किए, जिनमें सबसे अधिक 3152 एनकाउंटर मेरठ पुलिस ने किए। इसके बाद आगरा पुलिस ने 1844 मुठभेड़ों को अंजाम दिया। इसमें 4654 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 खूंखार अपराधी मारे गए और 55 पुलिस वाले घायल हुए।
Recommended Video

बरेली में 1497 मुठभेड़ हुई, जिसमें 3410 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 7 की मौत हो गई। बरेली में मुठभेड़ के दौरान 437 अपराधी घायल हुए। इस अभियान में 296 बहादुर पुलिस कर्मी घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बागडोर संभालते ही ताबड़तोड़ एनकाउंटर को अंजाम दिया।
योगी सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे तत्वों पर कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से जो प्रदेश कभी लचर कानून व्यवस्था और माफियाओं के अत्याचारों के लिए जाना जाता था, आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में "अपराध और भयमुक्त" के रूप में जाना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UP News: आलू की क़ीमतों को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, जानिए किसानों को कैसे मिलेगी राहत
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications