महिला ने पति को महिला एसआई के साथ रंगे हाथों पकड़ा, घर में घुसकर की पिटाई
उन्नाव। यूपी के उन्नाव में शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब एक महिला ने महिला एसआई के घर में घुसकर हंगामा कर दिया। दरअसल, महिला ने जब अपने पति को महिला एसआई के साथ देखा तो आपा खो बैठी और जमकर पिटाई कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि वह महिला एसआई की शिकायत कई बार पुलिस के बड़े अधिकारियों से कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि एसआई ने कई बार उसको जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं, इस पूरे मामले में एंटी रोमियो इंचार्ज अलका वर्मा ने बताया, ''मेरा इनसे (महिला के पति) से भाई बहन का संबंध है। इनके घर में कुछ समस्या है, जिसके कारण ये हमारे यहां दो-चार दिन से रह रहे हैं, मैं इनको राखी बांधती हूं। फिलहाल, मामले में किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications