यूपी की जेल के अंदर ही गुंडों ने लहराई पिस्तौल और फिल्मी अंदाज में दीं धमकियां, वीडियो वायरल
उन्नाव। यहां जिला कारागार के परिसर में ही दो शख्स असलहा लहराते देखे गए। उन्होंने फिल्मी अंदाज में धमकियां दीं और अपने-अपने नाम भी बताए। उन्होंने प्रशासन को खुलेआम चुनौती भी दी। यह सब वे एक वीडियो में करते दिख रहे हैं, जो कि वायरल हो रहा है। वे कह रहे हें कि ये जिला कारागार उनके लिए तो कार्यालय है। पूरे मामले पर जिला जेल अधीक्षक एके सिंह बयान आया है। एके सिंह ने कहा है कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जिसमें विभागीय कर्मियों का भी हाथ है, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खास बात यह है कि जिला कारागार उन्नाव से जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे गुंडों ने खुद सूट कराया है। जिला कारागार के अंदर असलहा के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह जेल में बंद कैदियों के दुस्साहस को भी उजागर करता है।
एक शख्स वीडियो में अपना परिचय देता दिख रहा है, वहीं दूसरा योगी सरकार पर कटाक्ष कर रहा है। इसके साथ ही खाने-पीने का विशेष इंतजाम भी वीडियो में दिखाई पड़ता है। जो जिला कारागार में मनचाहा खाना खा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications