उन्नाव: हिंदू नाम बताकर फेसबुक पर महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप

उन्नाव: हिंदू नाम बताकर फेसबुक पर महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप

उन्नाव, 22 सितंबर: लव जिहाद का मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने गोंडा निवासी एक महिला से फेसबुक आईडी पर नाम बदलकर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच सुलहनामा करवा दिया। लेकिन, आरोपी युवक शादी से फिर मुकर गया और भाग गया।

Unnao News: Muslim man physical attack Hindu girl by changing her name

प्रेमी द्वारा शादी से पीछे हटने के बाद पीड़ित महिला हसनगंज थाने में उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला उन्नाव जिले के हसनगंज पुलिस स्टेशन का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक उसके पास मौजूद सारे सबूत और उसका मोबाइल फोन लेकर भागा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी समीर खान खुद को हिंदू बताकर दिल्ली में दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देता रहा। दोनों करीब 3 साल तक दोस्त बनकर रहा।

पीड़िता ने बताया कि वो दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करती थी। पीड़िता ने बताया कि समीर नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी और इसके जरिए उससे दोस्ती कर ली। जिसके बाद उसने शादी का झासा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता का कहना है कि एक महीने पहले उसने हसनगंज थाने में एप्लिकेशन दी था वहां दोनों के बीच सुलह करवाई गई। इस दौरान आरोपी ने एक महीने का समय मांगा, लेकिन फिर उसको छोड़कर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि लड़का उसके सारे प्रूफ और मोबाइल फोन लेकर भाग गया है।

वहीं, हसनगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की थाना हसनगंज क्षेत्र में गोंडा की रहने वाली एक महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि जब वो दिल्ली में रहती थी तो उसके एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध हो गए थे, उसने शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। बताया कि दोनों दिल्ली में रहते हैं लेकिन अभियुक्त मूल रूप से उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, इसमें धारा 376 का मुकदमा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+