Unnao CO : महिला सिपाही संग होटल में पकड़े गए उन्नाव सीओ, फिर भी उसी के साथ गुजारी रात, अब होगी कार्रवाई

उन्नाव, 09 जुलाई: एसपी से घर जाने के लिए छुट्टी लेकर उन्नाव में तैनात सीओ कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए थे। पत्नी की कॉल के बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके आधी रात को सीओ का पता लगाया था। अब सीओ पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि डीजीपी मुख्यालय ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसके बाद सीओ के निलंबन की तैयारी है। सीओ के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

एसपी से घर जाने के लिए ली थी छुट्टी

एसपी से घर जाने के लिए ली थी छुट्टी

दरअसल, सीओ ने अपने घर गोरखपुर जाने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी से मंगलवार को छुट्टी ली थी। वह घर के लिए और उसके बाद अपने सभी मोबाइल फोन नंबर बंद कर दिए। पत्नी ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन नंबर बंद मिले। लगातार फोन स्विच ऑफ रहने पर पत्नी को सीओ के साथ किसी अनहोनी का शक हुआ। इस पर उन्होंने एसपी को जानकारी दी। एसपी ने सर्विलांस की मदद से सीओ के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। उनकी लोकेशन कानपुर मालरोड के एक होटल की पाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम कानपुर रवाना हुई।

महिला सिपाही के पकड़े गए सीओ, फिर भी होटल में ही गुजारी रात

महिला सिपाही के पकड़े गए सीओ, फिर भी होटल में ही गुजारी रात

पुलिस को होटल के रजिस्टर में सीओ और महिला सिपाही का नाम लिखा मिला। पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी कि वह महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने सीओ से होटल में ही पूछताछ की और वापस लौट गई। इतना सब होने के बाद भी सीओ ने महिला सिपाही के साथ ही होटल में रात बिताई और सुबह होने पर गए। महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में सीओ के मिलने की चर्चा फैल गई। मामला सुर्खियों में आ गया। बुधवार को एसपी ने एएसपी शशि शेखर सिंह को मामले की जांच देने के साथ ही सीओ को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया था।

सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

बता दें, उन्नाव पुलिस होटल का वह वीडियो ले आई, जिसमें सीओ महिला सिपाही के साथ होटल में एंट्री करते दिख रहे हैं। वह दोपहर करीब चार बजे होटल पहुंचे थे। बुधवार की सुबह सात बजे दोनों ने होटल छोड़ दिया। बता दें, घटना के बाद महिला सिपाही बुधवार को अनुपस्थित रही। गुरुवार को वह थाने पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद एक प्रार्थना पत्र देकर एसओ से तीन दिन की छुट्टी लेकर चली गई। एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि महिला सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+