एसपी से घर जाने के लिए मांगी छुट्टी, कानपुर के होटल में महिला सिपाही संग पकड़े गए सीओ
उन्नाव, 08 जुलाई: उन्नाव में तैनात एक सीओ मंगलवार की रात कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए। वह एसपी उन्नाव से छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। देर रात होने पर भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उन्हें कॉल किया, लेकिन सीयूजी और पर्सनल दोनों ही नंबर बंद मिले। इसके बाद पत्नी ने सीओ के साथ किसी अनहोनी की आशंका में रात में ही एसपी उन्नाव को फोन कर दिया। एसपी के निर्देश पर आनन-फानन उन्नाव की सर्विलांस टीम ने सीओ की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद सीओ को महिला सिपाही के साथ माल रोड स्थित एक होटल में पाया गया।

घर जाने के लिए मांगी थी छुट्टी
दरअसल, गोरखपुर निवासी सीओ उन्नाव में तैनात हैं। उन्होंने बीते मंगलवार को घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। उन्हीं के सर्किल के एक थाने में तैनात सिपाही ने भी छुट्टी ले ली। बताया गया कि निजी कार से दोनों ने शाम 5 बजे मॉल रोड स्थित एक होटल में चेक इन किया। सीओ और महिला सिपाही ने होटल में अपनी आईडी भी दी और असली नाम भी लिखवाए। इसके बाद रूम नंबर 201 में चले गए।

होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए सीओ
इधर, देर रात तक जब सीओ घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी को चिंता होने लगी। उन्होंने कई बार उन्हें फोन करने की कोशिश की, लेकिन सीओ के सीयूजी और पर्सनल नंबर बंद बताता रहा। परेशान होकर सीओ की पत्नी ने उन्नाव एसपी को फोन कर सूचना दी। उन्होंने सीओ की हत्या की आशंका जताई। एसपी ने सर्विलांस टीम को सक्रिय करते हुए थाना पुलिस को सीओ को खोजने के निर्देश दिए।पुलिस ने सीओ के मोबाइल नंबर से उनकी लोकेशन ट्रेस की तो वह कानपुर के मॉल रोड स्थित एक होटल की मिली।

महिला सिपाही के साथ ही गुजारी रात
रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस होटल पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि सीओ किसी महिला के साथ कमरे में ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि सीओ ने महिला सिपाही के साथ ही होटल में रात बिताई और सुबह होने पर ही वहां से चेकआउट किया।

सीओ पर कार्रवाई की तैयारी, हो सकते हैं सस्पेंड
अब सीओ पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि डीजीपी मुख्यालय ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसके बाद सीओ के निलंबन की तैयारी है। सीओ के विरुद्ध विभागीय जांच भी कराई जाएगी। वह एसपी उन्नाव से छुट्टी लेकर घर के लिए निकले और अपने सभी मोबाइल फोन नंबर बंद कर दिए। पत्नी ने पुलिस की मदद मांगी तो आधी रात के बाद सीओ को महिला सिपाही के साथ कानपुर के माल रोड स्थित एक होटल में पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications