स्टेज पर खुद को संभाल नहीं पाया दूल्हा, हरकत देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

दुल्हन ने यह कहते हुए मना कर दिया, "उस आदमी का भविष्य क्या है जो अपनी ही शादी के दिन शराब से दूर नहीं रह सकता।"

unnao bride refused to marry groom know the reason

उन्नाव के सफीपुर इलाके में एक दुल्हन ने दूल्हे से इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह शादी में शराब के नशे में आ गया था। 12वीं पास कर चुकी लड़की की शादी कानपुर के एक युवक से होनी थी। जब बारात आई तो वरमाला रस्म के लिए दूल्हा नशे की हालत में मंच पर लड़खड़ाया। दुल्हन ने उसकी हालत देख शादी से इनकार कर दिया और स्टेज से उतर गई। दोनों परिवारों के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया, "उस आदमी का भविष्य क्या है जो अपनी ही शादी के दिन शराब से दूर नहीं रह सकता।"

थाने पहुंचा दूल्हा-दुल्हन का मामला

मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्ष शादी से पहले की रस्मों के दौरान एक्सचेंज की गई नकदी और कीमती सामान वापस करने पर सहमत हो गए। थानाध्यक्ष सफीपुर अवनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। उन्होंने कहा, "दोनों पक्ष पहले उनके बीच आदान-प्रदान किए गए उपहारों को वापस करने पर सहमत हुए हैं।"

अक्सर सामने आते हैं ऐसे मामले

शादी से जुड़े इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कहीं दूल्हे की गलती तो कहीं दुल्हन की वजह से सात फेरों से पहले ही शादी टूट जाती है। हालांकि, दूल्हे की गलती के मामले ज्यादा हैं। अक्सर देखा गया कि दूल्हे या उसके परिवार वालों की हरकत देख दुल्हन शादी करने से ही इनकार कर देती है। बीते दिनों कानपुर में भी एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के एक युवक से तय की थी। मंगलवार 13 दिसंबर को बारात राजस्थान से कानपुर पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया। दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंच गया। इस दौरान दुल्हन स्टेज पर पहुंची और दूल्हे को देखकर शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का एक हाथ नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+