उन्‍नाव केस में चौंकाने वाला खुलासा, एकतरफा प्‍यार में लड़कों ने पिला दी कीटनाशक दवा

Unnao Case: उन्‍नाव। उन्नाव में दो लड़कियों को जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है। बताया जा रहा है क‍ि एकतरफा प्‍यार में पड़ोस में रहने वाले इन युवकों ने तीनों लड़क‍ियों को पहले नमकीन खि‍लाई, फ‍िर पानी की जगह कीटनाशक दवा प‍िला दी। युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें, असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे बुआ और भतीजी खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन खोजने के लिए निकले। तीनों लड़कियां खेत में कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में मिली थीं। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो दो मृत निकलीं, जबकि तीसरी की हालत गंभीर थी।

Recommended Video

    Unnao Case: Police के खुलासे पर Victim Family की मांग, आरोपियों को फांसी दो | वनइंडिया हिंदी
    two arrested in connection with deaths of two girls in Unnao

    मृतक दोनों लड़कियां आपस में बुआ भतीजा थीं। तीसरी का इलाज कानपुर के अस्‍पताल में चल रहा है। डॉक्‍टरों के मुताबि‍क, उसकी हालत में सुधार हो रहा है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत किसी तरह के जहरीला पदार्थ से हुई है। शुक्रवार को इस घटना में एक नया एंगल सामने आया, जब‍ खोजी कुत्ते घटनास्‍थल से सीधे उस दुकान पर पहुंच गए जहां से घटना वाले दिन लड़कियों ने नमकीन का पैकेट खरीदा था।

    लखनऊ की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लक्ष्मी सिंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि आरोपी विनय का खेत और पीड़िता का खेत एक दूसरे के आसपास था। आरोपी विनय पीड़ित के गांव के पास का था और वो भी अपनी खेत की देखभाल के लिए आता था। इस दौरान उसे तीनों में से एक लड़की के साथ एकतरफा प्‍यार हो गया। आरोपी ने एक पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया, इसपर वह नाखुश हो गया।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी और तीनों में से एक लड़की के बीच दोस्‍ती हो गई थी। दोनों खेत में बैठकर अक्‍सर बातें क‍िया करते थे। आरोपी उसे एकतरफा प्‍यार करने लगा, लेकिन लड़की ने उसका प्रेम प्रस्‍ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद आरोपी विनय ने उसे जान से मारने की कोशि‍श की। लड़कियों ने एक दुकान से नमकीन खरीदा और खेत पर चली गई। नमकीन खाने के बाद तीनों लड़कि‍यों ने विनय द्वारा लाए गए पानी को पी लिया, जिसके कुछ देर में ही असर दिखने लगा। लड़क‍ियों के मुंह से झाग निकलते देख दोनों आरोपी घबरा गए और इधर उधर भागने लगे। इसके बाद उन्‍हें वहीं पर बांधकर फरार हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+